जयपुर।ह्यूमन ग्लोरी फाउंडेशन ट्रस्ट (रजि.), एवं राजस्थान हॉस्पिटल के संयुक्त तत्वावधान में पार्श्वनाथ भवन, नाटानियों का रास्ता, चौड़ा रास्ता, जयपुर में निःशुल्क चिकित्सा परामर्श एवं स्वास्थ्य जांच शिविर का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया।
शिविर में बड़ी संख्या में नागरिकों ने भाग लेकर स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ उठाया। विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण कर आवश्यक परामर्श प्रदान किया गया। शिविर में ब्लड शुगर, बीपी मॉनिटरिंग, ईसीजी, एचबी एवं लिपिड प्रोफाइल सहित विभिन्न जांचें निःशुल्क की गईं।
ASG हॉस्पिटल की ओर से डॉ. रीना शर्मा एवं श्री मुकेश शर्मा के सहयोग से नेत्र रोग जांच एवं परामर्श सेवाएं प्रदान की गईं। इसके अतिरिक्त वरिष्ठ स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. वीणा आचार्य ने महिलाओं को स्वास्थ्य संबंधी महत्वपूर्ण परामर्श दिए।
मुख्य अतिथि श्री अंकित कुमार एवं विशिष्ट अतिथि श्री विकास छाबड़ा ने शिविर का अवलोकन कर इस जनसेवा कार्य की सराहना की तथा आयोजकों को बधाई दी।
श्री प्रमोद जैन भँवर ने बताया कि संस्था का उद्देश्य समाज के प्रत्येक वर्ग तक स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाना तथा जनकल्याण के माध्यम से स्वस्थ एवं जागरूक समाज का निर्माण करना है। उन्होंने कहा कि भविष्य में भी ऐसे सेवा एवं स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम नियमित रूप से आयोजित किए जाएंगे।
संस्था की कोषाध्यक्ष मनीषा जैन "कुसुम" ने बताया कि कार्यक्रम संयोजक सुलोचना चाँदवाड व नितिन चाँदवाड रहे। कार्यक्रम में देव प्रकाश खंडाका सतीश खंडाका , अशोक जैन, सुनीता जैन, पूजा जैन, कृष्ण भारद्वाज, रमा जैन,माधुरी जैन, रजत खिन्दुका, कुसुम खिन्दुका एवं राजस्थान हॉस्पिटल से मार्केटिंग हेड श्री सुमित शर्मा सहित अनेक कार्यकर्ताओं एवं समाजसेवियों का विशेष योगदान रहा।
आयोजकों ने सभी चिकित्सकों, अतिथियों, सहयोगियों, स्वयंसेवकों एवं उपस्थित नागरिकों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि समाज सेवा और स्वास्थ्य जागरूकता के ऐसे प्रयास निरंतर जारी रहेंगे। शिविर में उपस्थित नागरिकों ने इस पहल को अत्यंत उपयोगी बताते हुए आयोजकों की सराहना की।🪷🪷



Post a Comment