Popular

सर्व समाज सेवा समिति ने जे के लॉन ब्लड बैंक मे किया सेवा कार्य

सर्व समाज सेवा समिति ने जे के लॉन ब्लड बैंक मे किया सेवा कार्य

रक्तदान महादान' है और 'जल ही जीवन है'।

 जयपुर।डा अशोक दुबे ने बताया कि रक्तदान मानवता की सेवा का एक अद्वितीय अवसर है।  रक्तदान शिविरों के आयोजन के साथ-साथ भीषण गर्मी में जनहित में पानी के कैंपर उपलब्ध करवाना या शीतल जल की प्याऊ लगाना एक अत्यंत सराहनीय और आवश्यक सेवा कार्य है। ये दोनों पहलें समाज के स्वास्थ्य और कल्याण में सीधा योगदान देती हैं। रक्तदान और जल सेवा: जीवन रक्षक रक्त और राजस्थान जैसे गर्म क्षेत्रों में  शीतल जल की पहल अत्यंत महत्वपूर्ण कदम है।।

 स्वैच्छिक रक्तदाताओं को धन्यवाद देना और  रक्त की आवश्यकता के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए सामाजिक, संगठनों एवं कार्यकर्ताओं का भी रक्तदाताओं के प्रति दायित्व बनता है, इस अवसर पर समिति सदस्यों द्वारा रक्तदाताओं को प्रोत्साहित करने एवं उनकी सुविधा हेतु 05 पानी के कैंपर एवं 01 मिल्टन इनर स्टेनलेस स्टील इंसुलेटेड थर्मल जग प्रदान किया गया। चूंकि प्लास्टिक की थैलियों में लाई जाने वाली चाय भी शरीर के लिए बहुत हानिकारक होती है।

इस अवसर पर जे के लोन ब्लड बैंक से डा अंकित शर्मा moic, डा सुनीता, रतन लाल सैनी, अजय बराला,सुरेश सैनी, ग्यान प्रकाश उपस्थित रहे।

डा अंकित शर्मा जेके लोन ब्लड बैंक ने थैलेसीमिया के बढ़ते मरीजों के प्रति चिंता व्यक्त की, उन्होंने बताया कि दुर्घटनाओं, गंभीर बीमारियों और आपात स्थितियों में रक्त की भारी मांग होती है। आपका दान किया गया एक यूनिट रक्त किसी जरूरतमंद के लिए जीवन का अनमोल उपहार बन सकता है。एवं नियमित रक्तदान से शरीर में नया रक्त बनता है और हृदय स्वास्थ्य बेहतर रहता है।

रक्तदान महादान' है और 'जल ही जीवन है'।इन दोनों पुनीत कार्यों—रक्तदान कर जीवन बचाने और पानी के कैंपर उपलब्ध करवाकर प्यास बुझाने—को एक साथ करना मानवता के प्रति हमारी सच्ची सेवा है।

इस अवसर पर समिति सदस्य राम चंद्र सैनी, संदीप बानूड़ा, राजेश भट्ट, दीपक मिश्रा, नरेश शर्मा जयपुर एजुकेशन सेंटर, विवेक शर्मा नर्सिंग ऑफिसर, राजेंद्र उपाध्याय, राहुल, विनोद अवध शर्मा,डा अशोक दुबे,  का  योगदान रहा।

Post a Comment

Previous Post Next Post