अजमेर ।राजस्थान प्रांतीय गुर्जरगौड़ ब्राह्मण सभा के तत्वावधान में पुष्कर स्थित गौतम आश्रम में 14 जून को प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन हुआ ।
प्रदेश मंत्री मुकेश कुमार गौतम नारौली चौड़ ने बताया कि समारोह में राजस्थान प्रशासनिक सेवाओं में चयनित 20 अधिकारियों एवं बोर्ड परीक्षाओं में 90 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त करने वाले 64 मेधावी विद्यार्थियों का सम्मान किया।
सम्मानित प्रतिभाओं को माला, दुपट्टा, साफा, शॉल, अभिनंदन पत्र एवं स्मृति चिन्ह प्रदान कर प्रोत्साहित किया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिला न्यायाधीश रवि शर्मा रहे, जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता अखिल भारतीय महासभा के प्रधानमंत्री प्रद्युम्न जोशी ने की और गोवर्धन जोशी पाली, गंगा सहाय शर्मा ढोलावास, जिला न्यायाधीश सतीश जी शर्मा, श्री कांत शर्मा जोधपुर,भरत लाल गौतम लालसोट, डॉ मीना गौतम प्रदेश अध्यक्ष, सपना दुबे अजमेर आदि अतिथि गण मंचासिन रहे।समारोह में शिक्षा, प्रशासनिक उत्कृष्टता एवं समाज में प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने के महत्व पर वक्ताओं ने किए विचार व्यक्त किए।
आयोजन के दूसरे चरण में प्रांतीय कार्यकारिणी, जिला एवं तहसील अध्यक्षों की बैठक आयोजित कर संगठन विस्तार एवं समाज सुधार के मुद्दों पर की चर्चा की गई।
प्रदेश अध्यक्ष राधेश्याम शर्मा महामंत्री राजाराम शर्मा ने सदस्यता अभियान को गति देने तथा संगठन को मजबूत बनाने के दिए निर्देश ।कार्यक्रम में प्रदेशभर से आए समाजबंधुओं, पदाधिकारियों एवं गणमान्य नागरिकों की उल्लेखनीय उपस्थिति रही।


Post a Comment