बन्नू-पंकू विवाद खत्म! 30 लाख ,नया चैनल-मकान पर हुआ समझौता
सीकर : राजस्थानी कॉमेडी जोड़ी बनवारी लाल (बन्नू) और पंकज सोनी (पंकू) के बीच चला प्रॉपर्टी, यूट्यूब चैनल और विश्वासघात का विवाद आखिरकार समाप्त हो गया है। बुजुर्गों और महाराज श्री (दिनेश गिरी जी) की मध्यस्थता में दोनों पक्षों के बीच समझौता हो गया।
फैसले की मुख्य शर्तें : पंकज सोनी (पंकू) को 30 लाख रुपये नकद दिए जाएंगे।
पंकू को नया यूट्यूब चैनल और नया मकान बनाकर दिया जाएगा।
समझौते को स्टांप पेपर पर दर्ज किया गया है।
समय सीमा तय की गई है — अगर तय समय में नया मकान और चैनल नहीं दिया गया तो पंकू को पुराना मकान और चैनल वापस मिल जाएगा।
पंकज सोनी ने भावुक होकर इस फैसले को स्वीकार कर लिया है। बनवारी लाल ने भी समझौते पर सहमति जताई है। दोनों पक्षों के बीच गले मिलने और विवाद समाप्त करने के संकेत मिले हैं।
जनता का रिएक्शन: समझौते पर प्रतिक्रियाएं मिली-जुली हैं। कई लोग इसे सकारात्मक मान रहे हैं, लेकिन पंकू के समर्थक 30 लाख रुपये और घर न मिलने पर नाराज हैं। वे कह रहे हैं कि “मकान का मूल्य बहुत ज्यादा है, पंकू को ठगा गया”।
नोट: यह समझौता मध्यस्थता के आधार पर हुआ है। अभी तक कोई कोर्ट ऑर्डर या आधिकारिक दस्तावेज सार्वजनिक नहीं हुआ है, लेकिन दोनों पक्ष राजी दिख रहे हैं।

Post a Comment