Popular

सर्व समाज सेवा समिति का परिंडा अभियान निरन्तर जारी

सर्व समाज सेवा समिति का परिंडा अभियान निरन्तर जारी

जयपुर।सर्व समाज सेवा समिति के सदस्यो द्वारा पक्षी परिंडा अभियान 2026, के क्रम में पूर्व में सेक्टर 9, सेक्टर 5, सेक्टर 6 के पश्चात सेक्टर 4, सेक्टर 10 में आज अभियान चलाया गया।

डा अशोक दुबे ने बताया कि परिंडा अभियान भीषण गर्मी के दौरान बेजुबान पक्षियों के लिए पानी और दाने की व्यवस्था करने का एक सामाजिक, सांस्कृतिक और मानवीय प्रयास है। यह न केवल पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देता है, बल्कि नागरिकों के बीच जीव-दया की भावना को भी जागृत करता है।

यह अभियान समाज के सभी वर्गों को सेवाभाव से जोड़ता है और पक्षियों की रक्षा के माध्यम से जीव-दया और पर्यावरण संरक्षण का एक अनूठा उदाहरण प्रस्तुत करता है।

 इस अभियान के अंतर्गत आज शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र इंदिरा गांधी नगर सेक्टर 4, एवं 220 केवी जी एस एस इंद्रा गांधी नगर पावर हाउस ,कार्यालय राजस्थान राज्य विद्युत वितरण निगम सेक्टर 10 में वृहद स्तर पर परिंडे लगाए गए,पक्षियों के रहने के लिए आवास  घर लगाए गए साथ ही दाना, पानी की व्यवस्था की गई। एवं निःशुल्क चिड़ियाघर वितरण किया गया।

शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र,सेक्टर 4 इंदिरा गांधी नगर, जगतपुरा, जयपुर से डा इन्द्रजीत , नर्सिंग ऑफिसर  वीना शर्मा, विनोद कुमार एवं 220 केवी जी एस एस इंद्रा गांधी पावर हाउस से इंद्रपाल मीना  XEN ,राजकुमार AEN व तकनीकी स्टाफ से गगन कुमार शर्मा, गोविंद मीणा,अशोक सैनी  मलके राम गार्ड आदि तकनीकी स्टाफ का पूर्ण सहयोग रहा।

सर्व समाज सेवा समिति से राजेंद्र उपाध्याय , दम्मी लाल जी अवध शर्मा,शिव चरण, कान जी,नरेश शर्मा , नीतेश शर्मा,संदीप बानूड़ा,रामचंद्र सैनी रविन्द्र टांक, दीपक मिश्रा , डा देवेश, डा डी के मंगल, हर्षित ,डा अशोक दुबे उपस्थित रहे।

Post a Comment

Previous Post Next Post