Popular

बेटी नसीबवान के घर जन्म लेती है और स्वयं का भाग्य लिखवाकर लाती है

बेटी नसीबवान के घर जन्म लेती है और स्वयं का भाग्य लिखवाकर लाती है

करौली।राजस्थान प्रांतीय गुर्जर गौड़ ब्राह्मण सभा एवं श्री महर्षि गौतम आश्रम सेवा समिति खुर्रा के मंत्री मुकेश कुमार गौतम S/O स्व॰ बैध श्री लाडली प्रसाद गौतम नारौली चौड़ प्रदेश मंत्री की और से दो अनाथ लड़कियों (इनके माता पिता बचपन में ही स्वर्गवासी हो गए) इनका विवाह कन्या के नानाजी द्वारा किया जा रहा है। जिसमें 21 बर्तन, 2 छत के पंखे,4 साड़ी एवं 15,100 रुपए,कुल 21000 रुपए का सहयोग किया। कन्याओं की शादी में श्री मुकेश कुमार गौतम नारौली चौड़ द्वारा सहयोग प्रदान किया गया। दोनों लड़कियां अनाथ है। उसके माता-पिता का बचपन में देहांत हो गया था। लड़कियों के नाना श्री रामस्वरूप महावर नारौली चौड़ भी गरीब आदमी है मजदूरी करके अपना जीवन यापन करते है। लड़कियां 5 बहन एक सबसे छोटा लड़का भाई है। ग्राम नारौली चौड़ के नवयुवक साथी एवं सभी नारौली चौड़  की और से भी कन्यादान में बहुत अच्छा सहयोग दिया गया।ईश्वर इनका दाम्पत्य जीवन सुखमय,खुशहाल, आनंदपूर्वक हो।

Post a Comment

Previous Post Next Post