समाज में आपसी प्रेम, समन्वय एवं सहयोग की भावना होगी मजबूत :सौरभ खण्डेलवाल
जयपुर। जयपुर के प्रतिष्ठित उद्यमी खण्डेलवाल बंधुओं ने खण्डेलवाल कम्युनिटी जयपुर चैप्टर की शुरुआत वीकेआई स्थित रिक्रिएशन क्लब में आयोजित समारोह में की। कम्युनिटी का मुख्य उद्देश्य समाज के सदस्यों के बीच आपसी प्रेम, समन्वय एवं सहयोग की भावना को मजबूत करना तथा एक साझा मंच के माध्यम से पारस्परिक विकास को बढ़ावा देना रहा। फाउंडर्स सौरभ खण्डेलवाल, राजकुमार दुसाद, हरिशंकर केदावत एवं सुनील महरवाल ने कहा कि यह खण्डेलवाल कम्युनिटी -जयपुर चैप्टर समाज के लिए एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर साबित होगा। कार्यक्रम में खण्डेलवाल समाज के लगभग 30 प्रमुख उद्यमियों ने हिस्सा। फाउंडर सौरभ खण्डेलवाल ने कहा कि यह पहल समाज को नई दिशा, नई ऊर्जा एवं मजबूत एकता प्रदान करेगी।
----------

Post a Comment