Popular

खंडेलवाल वेश्य धाम जागरण रथ यात्रा का खंडेलवाल समाज राजगढ़ ने किया भव्य स्वागत

खंडेलवाल वेश्य धाम जागरण रथ यात्रा का खंडेलवाल समाज राजगढ़ ने किया भव्य स्वागत

जयपुर।खंडेलवाल समाज राजगढ़ के तत्त्ववधान मे खंडेला धाम से प्रारंभ हुई खंडेलवाल वेश्य धाम जागरण रथ यात्रा का राजगढ़ पहुॅचने पर भव्य एवं हर्षोलास के साथ स्वागत किया गया! इस अवसर पर विभिन्न धार्मिक एवं सामाजिक कार्यक्रम आयोजित किये गए! इसमें खंडेलवाल समाज की अनेक संस्था एवं समाज के सदस्यों ने भागीदारी निभाई! आगंतुक अतिथियों का समाज के लोगों की और से गर्म जोशी के साथ जगह जगह पुष्प वर्षा कर आत्मीय स्वागत किया गया! कार्यक्रम मे खण्डेला धाम के संस्थापक एवं आजीवन मैनेजिंग ट्रस्टी - पुरुषोत्तम गुप्ता, अध्यक्ष - आर सी गुप्ता (झालाणी) एवं महामंत्री - रमेशचन्द्र खण्डेलवाल, जोधपुर, सहित समाज के अनेक लोगों ने उत्साह से भाग लेकर सामाजिक  एकता एवं समाज के vikasr मे भागीदारी निभाने का संकल्प लिया! इस अवसर पर खंडेला धाम के पदाधिकारी एवं आगंतुक सदस्यों ने यात्रा के उदेश्यो पर प्रकाश डाला! इस अवसर पर रजगढ़ खंडेलवाल समाज के अध्यक्ष सुरेश रावत, कोषाध्यका deepakr पबुवाल, महामंत्री मनीष एडवोकेट, सुरेश कायथवाल, भगवान सहाय, कमलेश मामोडीया, गिरिराज बटवाडा, लोकेश रावत, आशा ताम्बी, कामिनी रावत, प्रेमलता मामोडीया सहित समाज बंधुओ ने अपनी भागीदारी निभाई! 

इस अवसर पर समाज के लोगों ने अपनी अपनी कुलदेवी एवं विभिन्न गोत्रों की देवियों की विधि वत पूजा अर्चना कर महा आरती की! इसके साथ ही समाज के लोगों ने खंडेलवाल समाज के सन्त शिरोमणि श्री श्री 1008 संत सुंदरदास जी महाराज की प्रतिमा के समक्ष माल्या अर्पण एवं दीप प्रजवलीत कर पूजा अर्चना की! इस यात्रा को लेकर अखिल भारत वर्षीय खंडेलवाल वेश्य महासभा के राष्ट्रीय प्रवक्ता एवं मीडिया प्रभारी तथा चोमु की अशोक विहार कॉलोनी के निवासी प्रोफेसर रमेश कुमार रावत ने खुशी व्यक्त करते हुए एक सराहनीय कदम बताया एवं फोन पर गैंगटोक से खण्डेला धाम के संस्थापक एवं आजीवन मैनेजिंग ट्रस्टी - पुरुषोत्तम गुप्ता, अध्यक्ष - आर सी गुप्ता (झालाणी) एवं महामंत्री - रमेशचन्द्र खण्डेलवाल, जोधपुर को शुभ कामना, भदाई एवं साधुवाद दिया! साथ ही इस जागरण भारत यात्रा को समाज के विकास मे भी महत्व पूर्ण भागीदारी निभाने मे सहायक बताया!

Post a Comment

Previous Post Next Post