जयपुर।अखिल भारतवर्षीय खंडेलवाल वेश्य महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष रमेश चंद्र गुप्ता ( तुंगा वाला) को अंतरराष्ट्रीय वैश्य फेडरेशन, राजस्थान के 'वरिष्ठ कार्यकारी अध्यक्ष' के गरिमामय पद पर नियुक्त किये जाने पर खंडेलवाल समाज बंधुओ ने खुशी वयक्त कर हार्दिक शुभकामना दी है! इसके साथ ही समाज बंधुओ ने कहा है कि वैश्य समाज की एकता और सशक्तिकरण के प्रति आपकी अटूट निष्ठा सर्वविदित है। आपका लंबा अनुभव, संगठन के प्रति आपकी दूरदर्शिता और समाज के हर वर्ग को साथ लेकर चलने की आपकी अद्भुत क्षमता न केवल इस फेडरेशन के लिए, बल्कि पूरे समाज के लिए प्रेरणादायक है।
अखिल भारतवर्षीय खंडेलवाल वेश्य महासभा के मुख्य कार्यकारी अध्यक्ष श्री संजीव कट्टा, कार्यकारी अध्यक्ष गिरधारी लाल खंडेलवाल, कार्यालय मंत्री श्री रामकिशोर खूंटेटा, आजीवन संरक्षकगण श्री हनुमान सहाय ओढ, श्री कृष्ण मोहन खंडेलवाल, श्री ललित खंडेलवाल, श्री राकेश कूलवाल, पत्रिका प्रभारी श्री राम स्वरूप ताम्बी, उपप्रभारी श्री राम बाबू गुप्ता, भवन संयोजक श्री रमेश चंद्र सौखिया व संयुक्त मंत्री श्री नितिन खंडेलवाल भरतपुर, अखिल भारतवर्षीय खंडेलवाल वेश्यमहासभा के प्रधानमंत्री चंद्र प्रकाश खंडेलवाल, अखिल भारतवर्षीय खंडेलवाल वेश्य महासभा के राष्ट्रीय युवा सयोजक, शरद फरसोईया, अखिल भारतवर्षीय खंडेलवाल वेश्य महासभा पत्रिका के मुख्य संपादक राम निरंजन खुटेटा, अखिल भारतवर्षीय खंडेलवाल वेश्य महासभा के राष्ट्रीय प्रवक्ता प्रोफेसर रमेश कुमार रावत, कार्यकारी अध्यक्ष गोपाल खण्डेलवाल एडवोकेट मथुरा, कार्यकारी अध्यक्ष गिरधारीलाल खंडेलवाल (डीग), महासभा के पूर्व प्रधानमंत्री राकेश रावत दिल्ली,पूर्व प्रधानमंत्री नरेश खंडेलवाल मंडी गोविंदगढ़, सुमरूधरा सखी सहेली की प्रमुख मधु खंडेलवाल सहित अखिल भारतवर्षीय खंडेलवाल वैश्य महासभा के राजस्थान, हरियाणा, पंजाब, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र, गुजरात, छतीसगढ़, झारखंड, आसाम, सिक्किम, अरुणाचल प्रदेश, सहित अनेक प्रदेश एवं कोलकाता, दिल्ली, अहमदाबाद, हैदराबाद, रतलाम, मुंबई, राजनंद गाव, सहित देश के अनेक प्रमुख शहरों से अनेक पदाधिकारी, कार्यकारिणी सदस्य, आजीवन सदस्यों ने अखिल भारतवर्षीय खंडेलवाल वेश्य महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष रमेश चंद्र गुप्ता (तूंगावाला) को हार्दिक बधाई दी है!

Post a Comment