Popular

महिला आरक्षण के त्वरित क्रियान्वयन की मांग, आरपीआई (आठवले) ने उठाई आवाज, राजस्थान के राज्यपाल को सौंपा ज्ञापन

महिला आरक्षण के त्वरित क्रियान्वयन की मांग, आरपीआई (आठवले) ने उठाई आवाज, राजस्थान के राज्यपाल को सौंपा ज्ञापन

जयपुर। रिपब्लिक पार्टी ऑफ इंडिया (अठावले) ने महिला आरक्षण के त्वरित और प्रभावी क्रियान्वयन की जोरदार मांग उठाई है। पार्टी ने इसे देश की आधी आबादी के संवैधानिक अधिकारों और लोकतांत्रिक भागीदारी से जुड़ा महत्वपूर्ण विषय बताया है। पार्टी के कार्यकारी राजस्थान प्रदेशाध्यक्ष डा. नवरत्न गुसाईवाल, राष्ट्रीय सचिव डा. प्रतिभा तोतला ने सोमवार को राजस्थान के राज्यपाल को जयपुर में अपनी मांग के समर्थन में ज्ञापन सौंपा है। 

पार्टी का कहना है कि महिला आरक्षण केवल कानून बनाकर सीमित नहीं रहना चाहिए, बल्कि इसे जमीनी स्तर पर शीघ्रता से लागू किया जाना आवश्यक है। इसके लिए राज्य स्तर पर समयबद्ध कार्ययोजना घोषित करने, महिलाओं की राजनीतिक भागीदारी सुनिश्चित करने तथा प्रभावी प्रशासनिक निगरानी तंत्र स्थापित करने की मांग की गई है।

आरपीआई (आठवले) ने कहा कि भारत वैश्विक शक्ति बनने की दिशा में अग्रसर है, लेकिन निर्णय-निर्माण की प्रमुख संस्थाओं में महिलाओं की भागीदारी अभी भी अपेक्षित स्तर तक नहीं पहुंची है। इसे लोकतांत्रिक मूल्यों और सामाजिक न्याय के सिद्धांतों के विपरीत बताया गया।

पार्टी ने विशेष रूप से राजस्थान का उल्लेख करते हुए कहा कि नारी शक्ति की ऐतिहासिक भूमिका वाले इस राज्य में महिलाओं को नीतिगत और राजनीतिक प्रतिनिधित्व से वंचित रखना अब स्वीकार्य नहीं है। राजस्थान को महिला सशक्तिकरण का अग्रणी राज्य बनाने के लिए ठोस और निर्णायक कदम उठाने की आवश्यकता है।

पार्टी ने स्पष्ट किया कि यह मुद्दा अब केवल चर्चा का विषय नहीं, बल्कि त्वरित निर्णय की मांग करता है। समय रहते प्रभावी कदम नहीं उठाए गए तो यह व्यापक जनआंदोलन का रूप ले सकता है। राज्यपाल को ज्ञापन सौंपते समय आरपीआई पार्टी की तरफ से डॉ नवरत्न गुसाईवाल कार्यकारी प्रदेशाध्यक्ष राजस्थान, डॉ प्रतिमा तोतला राष्ट्रीय सचिव ,रमेश कुमार सैनी प्रदेश प्रभारी राजस्थान 

डॉक्टर एस के मोहनपुरिया वरिष्ठ सलाहकार , बसंती लेखरा वरिष्ठ कार्यकर्ता एवं विद्या वर्मा शिष्टमंडल में मौजूद थे

Post a Comment

Previous Post Next Post