Popular

महिला सशक्तिकरण के ऐतिहासिक अवसर को कांग्रेस ने रोका, नारी शक्ति देगी जवाब : मंजू शर्मा

महिला सशक्तिकरण के ऐतिहासिक अवसर को कांग्रेस ने रोका, नारी शक्ति देगी जवाब : मंजू शर्मा

कोटा। भारतीय जनता पार्टी कोटा देहात द्वारा आयोजित पत्रकार वार्ता में जयपुर लोकसभा से सांसद मंजू शर्मा ने “नारी शक्ति वंदन अधिनियम  पर लोकसभा में कांग्रेस के विरोध पर कांग्रेस पर तीखा प्रहार करते हुए कहा कि यह बिल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दूरदर्शी विजन का हिस्सा था, जिसका उद्देश्य देश की महिलाओं को राजनीतिक रूप से सशक्त बनाना था। लेकिन कांग्रेस ने इसका विरोध कर महिला सशक्तिकरण के ऐतिहासिक अवसर को बाधित किया।

मंजू शर्मा ने कहा कि भाजपा सरकार हमेशा महिलाओं के अधिकारों और उनके सम्मान के लिए प्रतिबद्ध रही है। यह बिल भी उसी दिशा में एक बड़ा कदम था, जिसे कांग्रेस ने राजनीतिक कारणों से रोकने का प्रयास किया।

उन्होंने कहा कि देश की महिलाएं अब जागरूक हैं और अपने अधिकारों के प्रति सजग हैं। कांग्रेस द्वारा बार-बार महिला सशक्तिकरण में बाधा डालने की प्रवृत्ति को नारी शक्ति समझ चुकी है और आने वाले समय में इसका जवाब भी देगी।

पत्रकार वार्ता में भाजपा जिला अध्यक्ष प्रेम गोचर सहित पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। जिलाध्यक्ष प्रेम गोचर ने कहा कि भाजपा महिलाओं के सम्मान और सशक्तिकरण के लिए निरंतर कार्य करती रहेगी, जबकि विपक्ष केवल राजनीति के लिए ऐसे महत्वपूर्ण मुद्दों का विरोध करता है।

भाजपा आगामी समय में कांग्रेस की महिला विरोधी मानसिकता को जन-जन तक पहुंचाने के लिए व्यापक अभियान चलाएगी, ताकि महिलाओं के अधिकारों को लेकर जागरूकता और अधिक बढ़ाई जा सके। इस दौरान महिला मोर्चा प्रदेश महामंत्री सुनीता व्यास, पूनम जैन, प्रेरणा गौतम, अनुराधा मीणा सहित आदि मौजूद रहे।

Post a Comment

Previous Post Next Post