जयपुर । अमरीका और ईरान के बीच भीषण जंग के बीच लिरिसिस्ट और सिंगर मनु गहलोत का नया एल्बम ये युद्ध है सदी का... सभी डिजिटल प्लेटफॉर्म पर रिलीज हो गया, जिसे भरपूर सराहना मिल रही है। जोधपुर में जन्मी सिंगर मनु गहलोत ने इस गीत में अपनी पुरकशिश गायकी में जंग की विभीषिका और मानवता के खिलाफ अपनी आवाज को बुलंद किया है। इस एल्बम में तबाही का मंजर, मिसाइलों की डरावनी गूंज और ताबड़तोड़ बम धमाकों की सनसनी के साथ ह्दयविदारक दृश्यों को करीने से दर्शाया है, जो पूरी दुनिया को दहला रहा है। इस गीत के भाव दिलों को झकझोरते हैं। इसमें दर्शाया गया है कि जंग किसी समस्या को सुलझाने का आखिरी पायदान नहीं है। इसके बोल भी मनु को खुद ने ही लिखे हैं, बचपन से ही उनकी संगीत में गहरी रुचि रही है। शब्दों की गहरी समझ रखने वाली मनु ने बताया कि गीतों के भाव ही देश-दुनिया और समाज को एक सूत्र में पिरोते हैं। गौरतलब है कि इससे पहले सिंगर मनु गहलोत भारत के ऑपरेशन सिंदूर पर भी सेना की गौरव गाथा को अपनी पुरकशिश आवाज़ में पिरोया था जो सभी डिजिटल प्लेटफॉर्म पर काफी सराहा गया।

Post a Comment