Popular

न्यायिक गरिमा के सानिध्य में हुआ भव्य पोस्टर विमोचन, 13–18 अप्रैल को लगेगा मेगा सर्जरी परामर्श शिविर

न्यायिक गरिमा के सानिध्य म 13–18 अप्रैल को लगेगा मेगा सर्जरी परामर्श शिविर

जयपुर शहर में स्वास्थ्य सेवा के क्षेत्र में एक नई पहल के तहत Metro Group of Hospitals द्वारा आयोजित मल्टीस्पेशियलिटी सर्जरी परामर्श सप्ताह (13 से 18 अप्रैल 2026) के पोस्टर का आज अत्यंत गरिमामय वातावरण में न्यायिक क्षेत्र की प्रतिष्ठित हस्ती *जस्टिस नगेंद्र कुमार जैन* ने अपने करकमलों से पोस्टर का विमोचन किया। अपने दीर्घ और गौरवपूर्ण कार्यकाल में वे राजस्थान हाईकोर्ट के न्यायाधीश, कर्नाटक एवं मद्रास हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस, हिमाचल प्रदेश के लोकायुक्त तथा राजस्थान राज्य मानवाधिकार आयोग के अध्यक्ष जैसे महत्वपूर्ण पदों को सुशोभित कर चुके हैं। उनकी उपस्थिति ने कार्यक्रम को विशेष गरिमा प्रदान की।

ह्यूमन ग्लोरी फाउंडेशन संस्था की कोषाध्यक्ष मनीषा जैन ने बताया कि

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में  गोपाल शर्मा (विधायक, सिविल लाइंस) वहीं विशिष्ट अतिथि प्रमोद जैन भँवर (संस्थापक अध्यक्ष, ह्यूमन ग्लोरी फाउंडेशन) रहेंगे।

इस 6 दिवसीय परामर्श सप्ताह के दौरान जनरल सर्जरी, ऑर्थोपेडिक, हार्ट (CTVS), न्यूरो, गायनोकोलॉजी, यूरोलॉजी, आई एवं ईएनटी जैसी विभिन्न विशेषज्ञ सेवाएं एक ही छत के नीचे उपलब्ध रहेंगी। मरीजों को निःशुल्क जांच, विशेषज्ञ परामर्श तथा आकर्षक छूट का लाभ प्रदान किया जाएगा, जिससे आमजन को उच्च स्तरीय चिकित्सा सेवाएं सुलभ हो सकें।

अस्पताल प्रबंधन ने बताया कि इस शिविर का मुख्य उद्देश्य न केवल बेहतर इलाज उपलब्ध कराना है, बल्कि लोगों को समय पर सर्जरी एवं स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करना भी है। कार्यक्रम के अंत में सभी अतिथियों एवं सहयोगियों के प्रति आभार व्यक्त किया गया और अधिक से अधिक लोगों से इस अवसर का लाभ उठाने का आह्वान किया गया।

Post a Comment

Previous Post Next Post