Popular

सर्व समाज सेवा समिति इंदिरा गांधी नगर के सदस्यों द्वारा मनाया गया हनुमान जन्मोत्सव

जयपुर।

हनुमान जन्मोत्सव

सर्व समाज सेवा समिति इंदिरा गांधी नगर द्वारा विभिन्न धार्मिक एवं सामाजिक कार्यक्रमों का आयोजन नियमित रूप से किया जा रहा है।

डा अशोक दुबे ने बताया कि बालाजी महाराज के दिन शनिवार को श्री श्री 1008,  बाला जी महाराज मंदिर, सेक्टर 9, इंदिरा गांधी नगर में हनुमान जन्मोत्सव धूम धाम से मनाया गया, जिसके अंतर्गत संगीतमय सुन्दरकाण्ड पाठ एवं हनुमान चालीसा पाठ का आयोजन किया गया, कार्यक्रम में श्रद्धालुओं ने भक्ति रस का भरपूर लाभ लिया एवं मधुर संगीत, सुर सरिता में झूम उठे।


मंदिर पुजारी घनश्याम, राजेंद्र जी ने विधिवत पूजा अर्चना कर सुंदरकांड पाठ प्रारंभ करवाया,

सनी एवम मनोज की मंडली ने सुंदरकांड पाठ का संगीत वाद्यों के साथ पठन किया।

इस अवसर पर राजेश, राजेंद्र, नीतेश, रामचंद्र, संदीप, राहुल, कृष्ण कांत कलावतिया, मनोज, राकेश, जायसवाल जी,राम किशन, कपिल , अरनब, मातृ शक्ति में रूपम, प्रियंका, विजयालक्ष्मी,कमलेश, अनवया, नेती सहित सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।

Post a Comment

Previous Post Next Post