Popular

न्याय शास्त्र के प्रणेता महर्षि गौतम जी की जयंती 19 मार्च, को

महर्षि गौतम जयंती

मेड़ता ,13 मार्च | गुर्जरगौड़ ब्राह्मण समाज के आराध्य देव महर्षि गौतम की जयंती 19 मार्च को देश भर में हर्षोल्लास से मनाई जाएगी। 

मारवाड़ गुर्जरगौड़ ब्राह्मण संस्थान जोधपुर के तत्वावधान मे विवेक विहार एल 155 जोधपुर पर मनायी जाएगी। 

संस्थान के महामंत्री श्याम सुंदर उपाध्याय एवं अध्यक्ष गोपी लाल रोहीवाल ने मेड़ता प्रवास के दौरान स्वजातीय नागरिकों से मुखातिब होते हुए बताया कि यह जयंती जोधपुर में सम्भागीय स्तर पर मनाई जा रही है इसमें जोधपुर फलोदी नागौर जैसलमेर बाड़मेर मेड़ता क्षेत्र के सभी  गुर्जरगौड़ ब्राह्मण समाज के लोग शिरकत करेंगे | जयंती महोत्सव का यह मेला दो दिन रहेगा  मेला प्रवक्ता वेद व्यास  एवं जीतेन्द्र उपाध्याय मेड़ता ने बताया कि  दिनाक 18 मार्च को महर्षि गौतम शिक्षा मंदिर पर दो दिवसीय महिला शक्ति युवा जोश उध्यमी मेला का शुभारंभ पालीवाल, अतिरिक्त आयुक्त उद्योग एवं वाणिज्य एवं दर्शन जाजड़ा, सीओ, इन्फ्रास्ट्रक्चर करेगें। मेला संयोजक विकास तिवारी एवं महिला जिलाध्यक्षा खुशी उपाध्याय ने बताया कि मेले की शुरुआत अपोलो रस गुनगुन काफी के संग से होगी। मेले में विभिन्न स्टाल लगेगी । गौधूली पर 2100 दीपो से दीपोत्सव मनाया जाएगा रात्रि मे  भजन सम्राट संजय पंचारिया के सानिध्य में एक शाम महर्षि गौतम एवं माता अहिल्या के नाम भव्य भजन संध्या मे डा.जसराज राणेजा, पुखराज पंचारिया, राधा पंचारिया, प्रेरणा पंचारिया, अर्जुन सांखी सहित बाल कलाकार दीवान्शु सांखी, स्वर लहरिया देगें। 

नववर्ष की पहली किरण के साथ विश्व शान्ति कल्याण यज्ञ पण्डित महादेव व्यास, शास्त्री जुगल किशोर जोशी एव श्याम लाल नाबरिया के सानिध्य एवं समाज के भामाशाहो के द्वारा यज्ञ में आहुतियां दी जाएगी।  प्राकृतिक चिकित्सक डा.जितेन्द्र पंचारिया ढाढरवाला एवं प्रसिद्ध नेत्र विशेषज्ञ आनन्द कुलरिया के सानिध्य में विशाल चिकित्सा शिविर में निशुल्क स्वास्थ्य जांच दवाईयां एवं चश्मे वितरित किए जाएगे। तत्पश्चात् संत श्री शिवनाथ  महामण्डलेश्वर ओम महाराज एव कथा वाचक राजेन्द्र महाराज द्वारा आशीर्वचन | वीरेन्द्र शर्मा राष्ट्रीय अध्यक्ष शैक्षणिक एव परमार्थिक ट्रस्ट की अध्यक्षता एवं मुख्य अतिथि उद्योपति राजेश जाजड़ा अति विशिष्ट अतिथि रामेश्वर शर्मा, अतिरिक्त मुख्य अभियन्ता, स्वायत्त शासन, जवाहरलाल उपाध्याय, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, गुर्जरगौड़ ब्राह्मण महासभा, राधेश्याम शर्मा, प्रान्तीय अध्यक्ष, ओमानन्द द्विवेदी, भामाशाह एवं निदेशक मनोहर पुस्तक भण्डार एवं गौसेवक विष्णु व्यास होगे। विशिष्ट अतिथि लोक अभियोजन दिनेश शर्मा,  लोक अभियोजक गोपीकिशन शर्मा, विशिष्ट लोक अभियोजक गोविन्द शर्मा, एन एसयूआई जिलाध्यक्ष विजय जोशी भामाशाह राजेन्द्र राणेजा, श्रीकान्त जोशी, तगाराम राणेजा, पुखराज बारनाऊ के आतिथ्य मे सम्मान समरोह मे समाज की प्रतिभाओ एवं भामाशाह सम्मान किया जाएगा। कार्यक्रम के अन्त मे महा प्रसादी आयोजित होगी |

क्षेत्र से अधिकाधिक समाज बन्धुओं को भाग लेने का आह्वान किया गया |

Post a Comment

Previous Post Next Post