निवाई। निवाई बार एसोसिएशन के वार्षिक चुनाव शुक्रवार को शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुए। इन चुनावों में कन्हैयालाल मीणा अध्यक्ष पद पर निर्वाचित हुए। निर्वाचन अधिकारी एडवोकेट दयाराम गुर्जर ने बताया कि अध्यक्ष पद के लिए त्रिकोणीय संघर्ष में जीत का परचम लहरते हुए अपने निकटम प्रतिद्वंदी सीताराम शर्मा को 8 मतो से पराजित कर जीत का परचम लहराया। कुल 83 मत डाले गए, जिनमें से एक मत खारिज हो गया। कन्हैयालाल मीणा को सर्वाधिक 38 वोट मिले, जबकि सीताराम शर्मा को 30 और रामगोपाल जाट को 14 वोट प्राप्त हुए। मीणा ने 8 वोटों के अंतर से जीत दर्ज की। उपाध्यक्ष पद पर भागचंद बैरवा ने रामदयाल शर्मा को 2 वोटों से हराया। बैरवा को 41 मत मिले, जबकि शर्मा को 39 मत प्राप्त हुए। इस पद के लिए 3 मत खारिज किए गए। महासचिव पद पर रामजीलाल जाट ने 43 वोट हासिल कर कजोड़ गुर्जर (36 वोट) को 7 मतों से पराजित किया। इस पद पर चार मत अवैध घोषित हुए। पुस्तकालय अध्यक्ष के पद पर नरेंद्र कुमार शर्मा ने जीत दर्ज की। उन्हें 51 वोट मिले, जबकि उनकी प्रतिद्वंद्वी शिमला बाई गुर्जर को 32 मत प्राप्त हुए। कोषाध्यक्ष पद पर रमेश कुमार शर्मा ने 57 मतों के साथ सोराज चौधरी (32 वोट) को 25 वोटों के बड़े अंतर से हराया। चुनाव प्रक्रिया दिनभर शांतिपूर्ण रही और वकील समुदाय ने पूरे उत्साह के साथ मतदान में भाग लिया। चुनाव परिणाम के बाद नवनिर्वाचित अध्यक्ष मीना के समर्थको ने निवाई बार एसोसियशन क़ी और से फूलमालाओ से लाद दिया। मीना ने अपनी जीत का श्रय उनके समर्थको को दिया।

Post a Comment