जयपुर । गुप्त वृन्दावन धाम में विभिन्न आध्यात्मिक सांस्कृतिक समारोहों का भव्य आयोजन हुआ| जीवन में आध्यात्मिक मार्ग पर प्रगति करने के लिए रविवार 5 अक्टूबर को सुबह श्रील प्रभुपाद आश्रय समारोह आयोजित किया गया जिसमे भक्तों ने विश्व गुरु श्रील प्रभुपाद का आश्रय लेकर उनके दिखाए मार्ग पर चलने की प्रतिज्ञा ली| पूरे देश से भक्तो का आश्रय प्रक्रिया में परीक्षा और इंटरव्यू के द्वारा चयन हुआ| जीवन की एक नई आध्यात्मिक शुरुआत होने से सभी भक्त भक्ति मार्ग में आगे बढ़ने के लिए बहुत ही उत्सुक थे|
शाम को गुप्त वृन्दावन धाम शोभायमान हुआ 17वे हेरिटेज फेस्ट – 2025 के भव्य पुरस्कार वितरण समारोह के साथ| जिसमे चित्रकला, निबंध लेखन, रंगोली, हस्तलेखन, ग्रीटिंग कार्ड मेकिंग, रंग भराई और श्री राधा-कृष्ण श्रृंगार जैसे 32 सांस्कृतिक व शैक्षिक प्रतियोगिताओं के विजेताओं को 500 से अधिक पुरस्कारों से सम्मानित किया गया| इस प्रतियोगिता में पूरे जयपुर के प्रतिष्ठित विद्यालयों से 3500 छात्रों ने भाग लिया|
गुप्त वृन्दावन धाम के उपाध्यक्ष श्री अनंत शेष दास दोनों ही समारोहों में उपस्थित रहे| उन्होंने भक्तों को अध्यात्मिक जीवन में दृढ़ता से आगे बढ़ने का आशीर्वाद दिया और हेरिटेज फेस्ट विजेताओं को उज्जवल भविष्य की शुभकामनायें दी|

Post a Comment