Popular

गुप्त वृन्दावन धाम में 21 फीट ऊंचे गोवर्धन पर्वत के पूजन की तैयारी, होगा भव्य आयोजन

गुप्त वृन्दावन धाम में 21 फीट ऊंचे गोवर्धन पर्वत के पूजन की तैयारी,

जयपुर ।गुप्त वृन्दावन धाम में कार्तिक दीपोत्सव चल रहा है जिसमे रोज़ मंदिर में भगवान् दामोदर के पूजन के लिए हजारों दिए जलाये जाते हैं| दीपावली के पर्व पर मंदिर को बहुत ही सुन्दर रौशनी से सजाया गया है, दीपोत्सव पर पूरे जयपुर से लाखों भक्त मंदिर में आकर भगवान् का आशीर्वाद ले रहे हैं|

गुप्त वृन्दावन धाम में साल के सबसे विशेष उत्सव गोवर्धन पूजा की विशेष तैयारियां चल रही है जो की 22 अक्टूबर को मनाया जाएगा, इसके लिए भक्त बहुत ही उत्साहित हैं| गोवर्धन पूजा महोत्सव में 21 फीट ऊंचे गोवर्धन पर्वत का पूजन किया जाएगा जिसे भारत की पवित्र नदियों और तीर्थों के जल और गाय के गोबर से निर्मित किया जाएगा| भगवान् श्री श्री कृष्ण बलराम का विशेष श्रृंगार किया जाएगा, लाखों भक्त श्रद्धापूर्वक श्री गिरिराज गोवर्धन भगवान की पूजा-अर्चना, संकीर्तन, दीपदान, और परिक्रमा में भाग लेंगे और आशीर्वाद प्राप्त करेंगे| गिरिराज गोवर्धन को भोग लगाने के लिए भक्त 108 प्रकार के पकवान तैयार करेंगे |

गुप्त वृन्दावन धाम में गोवर्धन पूजा के दिन हजारों भक्तों के लिए अन्नकूट महाप्रसादम का आयोजन भी किया जायेगा|

Post a Comment

Previous Post Next Post