Popular

दौसा के सामाजिक व्यतित्व के धनी चांदराना और ज्योतिबाला जिला अध्यक्ष मनोनीत


दौसा : राजस्थान गुर्जरगौड़ ब्राह्मण प्रांतीय सभा के अध्यक्ष राधेश्याम शर्मा बड़गांव ओर उप प्रधानमंत्री  मुकेश कुमार गौतम नारोली चौड़, प्रदेश महिला अध्यक्ष डॉ मीना गौतम की अनुसंशा द्वारा दौसा जिला अध्यक्ष पद पर जगदीश नारायण शर्मा  चांदराना एवं श्रीमती ज्योतिबाला गौतम को जिला अध्यक्ष (महिला) पद पर मनोनीत किया गया।

       


 जगदीश नारायण शर्मा ने बताया कि राजस्थान गुर्जरगौड़ ब्राह्मण प्रांतीय सभा गुर्जरगौड़ ब्राह्मण समाज की एकमेव संवैधानिक संस्था है और उसके नेतृत्व में समाज की सेवा करना सौभाग्य की बात है। इस मनोनयन पर श्रीमति ज्योतिबाला गौतम ने कहा कि गुर्जरगौड़ ब्राह्मण समाज संगठित ओर जागृत ,पढ़ा लिखा समाज है। हमेशा हम सब समाज की उन्नति ओर विकास के कार्यक्रम आयोजित करने ओर उनको लागू करने के प्रयास करते है मै स्वयं शैक्षणिक क्षेत्र में हु इसका लाभ अवश्य हमारे समाज को मिलेगा ऐसा प्रयास रहेगा।

         



राजस्थान गुर्जरगौड़ ब्राह्मण प्रांतीय सभा द्वारा दौसा जिला अध्यक्ष मनोनयन पर जिले के समाज बंधुओं ने अपना आभार प्रकट किया। दौसा गौतमाश्रम संस्था अध्यक्ष महेंद्र शर्मा गढ़ोली, वैध राजेश शर्मा, हरिनारायण शर्मा मलवास, श्रीमती शकुंतला गौतम, डॉ राजेश गौतम डोमिनेट, एड लक्ष्मीकांत, संतोष शर्मा नांगललाट , निरंजन शर्मा सरपुरा, प्रेम शर्मा तलावड़ा, वैध प्रहलाद नारायण, रामावतार शर्मा सिकराय, दिनेश शर्मा, परशुराम सालोलिया, गोपाल कृष्ण शर्मा, दौरेंद्र गौतम, जगदीश शर्मा गहनौली, कमलेश गौतम चांदनहोली ,अशोक भारद्वाज, प्रदीप भमोरिया, राजकुमार जलधारी,यदुनंदनी, पूनम गौतम टोरडा, निर्मला भमोरिया,चंद्रकांता शर्मा,  प्रीति सालोलिया, डॉ सीमा नीरज, गायत्री गौतम ,मनीषा शर्मा, अंतिमा मलवास, सावित्री शर्मा, मंजुलता शर्मा , भावना शर्मा आदि समाज बंधुओं ने मनोनीत जिलाध्यक्षों को बधाई दी और सामाजिक कार्यों में गति और संगठित समाज के लिए कार्य की आशा व्यक्त की।

Post a Comment

Previous Post Next Post