दौसा : 2 जुलाई गुर्जरगौड़ ब्राह्मण समाज महिला मंडल द्वारा आयोजित लहरिया उत्सव रविवार 3 अगस्त को होगा।
उपाध्यक्ष श्रीमति ज्योतिबाला गौतम ने बताया कि कार्यक्रम ठीक प्रात 10.00 बजे दीप प्रज्वलन के साथ आरंभ होगा। सभी अतिथि एवं शहर की महिलाएं समय पर पहुंचकर अपने अपने प्रस्तुतीकरण आरंभ करेंगे।
लहरिया महोत्सव का आयोजन भव्य ओर अप्रतिम हो इसके लिए शहर की महिलाएं घर घर संपर्क कर रही है फिर भी किसी परिवार तक नहीं पहुंच पाई तो वो भी अवश्य समय पर पधारकर कार्यक्रम की शोभा बढ़ावे। गुर्जर गौड़ ब्राह्मण समाज की महिलाओं ने कार्यक्रम की विभिन्न जिम्मेदारियों ओर कार्यक्रम की संचालन कार्यकारिणी का गठन किया। यह कार्यकारिणी अपने स्तर पर सघन जनसंपर्क अभियान में जुटी हुई है। विभिन्न प्रतियोगिताओ के लिए व्यवस्था शनिवार शाम तक ही पूर्ण कर ली गई है। जिनमें मेंहदी प्रतियोगिता,अंताक्षरी,कुर्सी दौड़, पहेलियां, श्लोक स्तुति प्रस्तुतीकरण आदि कार्यक्रम रखे गए है।
अध्यक्ष श्रीमति शकुंतला शर्मा ने गुर्जरगौड़ ब्राह्मण समाज के प्रत्येक परिवार की शहर की महिलाओं को सुबह 10 बजे तक पहुंचने का आवाहन किया है। कार्यक्रम समय पर संचालित होंगे। कार्यक्रम के मंच संचालन की प्रभारी श्रीमती शोभा गौतम ने कार्यक्रम के प्रस्तुतीकरण से सम्बन्धित कार्य सम्पादन बड़े ही माधुर्य ओर महोत्सव को ऐतिहासिक रूप देने के लिए जुटी हुई है।

Post a Comment