कोटा।राजस्थान पुजारी सेवक महासंघ हाडौती संभाग की बैठक का आयोजन आलनिया माताजी मंदिर परिसर झालावाड रोड केवलनगर,कोटा में संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री महेश जी गुरु जी महाकाल उज्जैन के मुख्य आतिथ्य में किया गया।
बैठक की अध्यक्षता राजस्थान पुजारी सेवक महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष अरुण कुमार पाराशर दौसा ने की।
बैठक में विशिष्ट अतिथि के तौर पर हाडौती संभाग के सभी जिलाध्यक्ष व प्रदेश कार्यकारिणी के सदस्य उपस्थित थे।
बैठक में राष्ट्रीय अध्यक्ष द्वारा पुजारियों से जुडी विभिन्न समस्याओं पर प्रकाश डाला गया एवं पुजारियों के हक व अधिकारों के लिए सदैव पुजारी वर्ग का साथ देने की अपील की गई।
राजस्थान पुजारी सेवक महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष अरुण कुमार द्वारा सभी पुजारी बंधुओं को एकजुट होकर अन्याय के खिलाफ डटकर सामना करने की बात की गई एवं शीघ्र ही पुजारी विरोधी सरकार के खिलाफ विधानसभा सत्र के आस पास बडा आंदोलन करने की अपील की गई जिसमें संपूर्ण राजस्थान के पुजारीगण भाग लेंगे।
प्रदेश अध्यक्ष के आह्वान पर संपूर्ण हाडौती, प्रदेश स्तर एवं तहसील स्तर पर भूमाफियाओं से मिली भगत करने वाले भ्रष्ट नेताओं के पुतला दहन करने का निर्णय बैठक में लिया गया।
सभी वक्ताओं द्वारा पुजारी वर्ग से जुड़ी विभिन्न समस्याओं पर विस्तृत चर्चा की गई।
बैठक में संगठन के पदाधिकारियों द्वारा कोटा देहात जिलाध्यक्ष के लिए बनवारी शर्मा भंवरिया एवं देहात महामंत्री के लिए दीपक शर्मा केवलनगर का चयन किया गया।
बैठक में प्रदेश महामंत्री दयाराम शर्मा,बनवारी शर्मा प्रदेश उपाध्यक्ष आनंद शर्मा कटावर,राजेंद्र शर्मा बुढनी,संभाग अध्यक्ष महेंद्र कुमार शर्मा,संभाग महामंत्री मनमोहन शर्मा,गिरधर दाधीच,गोपेश शर्मा,दुर्गाशंकर शर्मा बूंदी,महावीर पाराशर नमाना,अनिल शर्मा,महेशस्वरुप शर्मा,बंशीलाल शर्मा सहित हाडौती क्षेत्र के कई पुजारियों ने हिस्सा लिया।
बैठक के अंत में कार्यक्रम के संयोजक वरिष्ठ समाजसेवी बाबूलाल जी शर्मा भंवरिया द्वारा सभी का आभार प्रकट किया गया।

Post a Comment