जयपुर। पीपल पूर्णिमा के अबूझ सावे पर राजधानी में विवाह, सगाई, गृह प्रवेश, जनेऊ, मुंडन संस्कार सहित मांगलिक आयोजनों की धूम रही। इसी कड़ी में नई नाथ धाम बांसखों स्थित बलराम धर्मशाला में सेवा भारती समिति इकाई बस्सी (बांसखों) की ओर से सर्वजातीय समूहिक वैवाहिक सम्मेलन हुआ। घर जैसे माहौल में छह समाजों के दस जोड़े परिणय सूत्र में बंधे। सामूहिक विवाह सम्मेलन के संयोजक अशोक सोयल ने बताया कि मुख्य अतिथि वन मंत्री संजय शर्मा, बगरू विधायक कैलाश वर्मा, सेवा भारती के गिरधारी लाल शर्मा, एवं अन्य विशिष्टजनों ने संतों-महंतों के सान्निध्य में वर-वधु को आशीर्वाद प्रदान किया। श्री राम जानकी सर्वजातीय सामूहिक विवाह सम्मेलन बस्सी के अध्यक्ष कमलेश जैन ने बताया कि इससे पूर्व गाजेबाजे के साथ बारात आयोजन स्थल पहुंची। बारातियों का जोरदार स्वागत किया गया। मुख्य द्वार पर तोरण मारने की रस्म हुई। थाम पूजा और प्रधान पूजा के बाद पाणिग्रहण संस्कार कराया गया। दस वेदियों पर वर-वधू के बैठने की व्यवस्था की गई।
#love #jaipur #vivah

Post a Comment