जयपुर।ह्यूमन ग्लोरी फाउंडेशन ट्रस्ट (रजि.) की इकाई ह्यूमन ग्लोरी विमेंस क्लब के अंतर्गत आशा अग्रवाल ने आज सांस्कृतिक सचिव के रूप में पदभार ग्रहण किया। इस अवसर पर उन्हें हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ प्रेषित की गईं।
फाउंडेशन के संस्थापक अध्यक्ष प्रमोद जैन भँवर ने आशा अग्रवाल को नई जिम्मेदारी के लिए बधाई देते हुए विश्वास व्यक्त किया कि उनके अनुभव, रचनात्मक सोच एवं कार्यक्षमता से क्लब की सांस्कृतिक गतिविधियों को नई दिशा और ऊर्जा मिलेगी।
क्लब की अध्यक्ष मनीषा जैन ‘कुसुम’ ने भी आशा अग्रवाल को शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि ह्यूमन ग्लोरी विमेंस क्लब महिलाओं को आगे बढ़ाने और उनकी प्रतिभा को पहचान दिलाने के लिए निरंतर प्रयासरत है। आशा अग्रवाल जी की नई जिम्मेदारी से क्लब की गतिविधियों को और अधिक मजबूती मिलेगी।

Post a Comment