Popular

ह्यूमन ग्लोरी विमेंस क्लब में नई जिम्मेदारियों की घोषणा

ह्यूमन ग्लोरी विमेंस क्लब में नई जिम्मेदारियों की घोषणा

जयपुर। ह्यूमन ग्लोरी फाउंडेशन ट्रस्ट (रज़ि) की यूनिट ह्यूमन ग्लोरी विमेंस क्लब द्वारा संगठन के विस्तार एवं महिला सशक्तिकरण के उद्देश्य से नई जिम्मेदारियों की घोषणा की गई। क्लब की ओर से आशा शर्मा जी को वरिष्ठ उपाध्यक्ष तथा शुभ्रा गुप्ता जी को संयुक्त सचिव की जिम्मेदारी सौंपी गई।

संस्थापक अध्यक्ष प्रमोद जैन भँवर ने कहा कि महिलाओं की सक्रिय भागीदारी और नेतृत्व क्षमता को बढ़ावा देना ह्यूमन ग्लोरी फाउंडेशन का प्रमुख उद्देश्य है। नई जिम्मेदारियों से क्लब को और मजबूती मिलेगी तथा महिला सशक्तिकरण से जुड़े कार्यों को नई गति मिलेगी।

क्लब अध्यक्ष मनीषा जैन “कुसुम” ने बताया कि ह्यूमन ग्लोरी विमेंस क्लब महिलाओं को हर क्षेत्र में आगे बढ़ाने और उन्हें नेतृत्व के नए अवसर प्रदान करने के लिए निरंतर कार्य कर रहा है। उन्होंने कहा कि क्लब का विस्तार करते हुए अधिक से अधिक महिलाओं को संगठन से जोड़ने का प्रयास किया जाएगा।

नवनियुक्त आशा शर्मा एवं शुभ्रा गुप्ता ने जिम्मेदारी के लिए आभार व्यक्त करते हुए संगठन के उद्देश्यों को आगे बढ़ाने के लिए पूरी निष्ठा एवं सक्रियता से कार्य करने की बात कही।

क्लब परिवार की ओर से दोनों नवनियुक्त पदाधिकारियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी गईं।

Post a Comment

Previous Post Next Post