Popular

मंदिर परिसरों में किया वृक्षारोपण

मंदिर परिसरों में किया वृक्षारोपण

जयपुर ।सर्व समाज सेवा समिति (S 4) के सदस्यों द्वारा इंदिरा गांधी नगर के विभिन्न सेक्टर पार्कों एवं ग्रीन बेल्ट में अभियान द्रुतगति के साथ जारी है, गत दिनों में सेक्टर 07  एवं  09 स्थित मंदिर परिसरों  में अभियान चलाया गया।

 सेक्टर 07 के पार्क में स्थित मंदिर परिसर में धार्मिक दृष्टि से महत्वपूर्ण पवित्र कदम्ब एवं अशोक के पौधे रोपित किए गए साथ ही महोगनी का पौधा जो कि अपनी बेहद मजबूत, टिकाऊ और सुंदर लाल-भूरे रंग की लकड़ी के लिए दुनिया भर में प्रसिद्ध है एवं औषधीय दृष्टिकोण से भी महत्वपूर्ण है, को लगाया गया।

सेक्टर 09 स्थित प्राचीन श्री श्री 1008, बालाजी महाराज मंदिर परिसर में में भी वृक्षारोपण अभियान के अंतर्गत पिलखन (धार्मिक), जामुन (फलदार), अर्जुन (औषधीय),एवं धार्मिक दृष्टि से महत्वपूर्ण तुलसी के पौधों को रोपित किया गया,

मंदिर पुजारी घनश्याम शर्मा ने बताया कि वैसे तो परिसर में बहुत पौधे लगे हुए हैं, लेकिन अर्जुन के औषधीय पौधों की विशेष आवश्यकता थी।

डा अशोक दुबे ने बताया कि पिलखन हिंदू धर्म और भारतीय संस्कृति में एक बेहद पवित्र और पूजनीय वृक्ष माना गया है। यह बरगद और पीपल का ही एक निकट संबंधी है। सनातन धर्म में किसी भी शुभ कार्य, पूजा-पाठ या कलश स्थापना में 'पंचपल्लव' (पांच पवित्र पत्तों) का उपयोग किया जाता है। पिलखन (पाकड़) के पत्ते इन पांच सबसे पवित्र पत्तों में से एक माने जाते हैं।

इस अवसर पर समिति सदस्यों दम्मी लाल, नरेश शर्मा,मनीराम, संदीप बानूड़ा, विवेक शर्मा,  राम चंद्र सैनी, राजेश भट्ट,  राजेंद्र उपाध्याय, सुरेश शर्मा,विनोद शर्मा ,डा अशोक दुबे का पूर्ण सहयोग रहा।

Post a Comment

Previous Post Next Post