Popular

निःशुल्क नेफ्रोलॉजी चिकित्सा परामर्श एवं जांच शिविर आयोजित


जयपुर। AMRC पार्क हॉस्पिटल एवं ह्यूमन ग्लोरी फाउंडेशन ट्रस्ट (रजि.) के संयुक्त तत्वावधान में आज निःशुल्क नेफ्रोलॉजी चिकित्सा परामर्श एवं जांच शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में किडनी से संबंधित विभिन्न समस्याओं से पीड़ित मरीजों को विशेषज्ञ चिकित्सकीय परामर्श एवं आवश्यक जांच की सुविधा उपलब्ध कराई गई।

शिविर में डॉ. आलोक जैन, MD (Medicine), DM (Nephrology), डायरेक्टर—नेफ्रोलॉजी एवं किडनी ट्रांसप्लांट ने मरीजों की जांच कर उन्हें आवश्यक चिकित्सकीय परामर्श दिया। उन्होंने किडनी रोगों से बचाव, लक्षणों की पहचान एवं समय पर उपचार के महत्व के बारे में जानकारी दी।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि श्रीमती कुसुम यादव, निवर्तमान महापौर, नगर निगम जयपुर हेरिटेज ने अपने उद्बोधन में पार्क हॉस्पिटल द्वारा स्वास्थ्य क्षेत्र में किए जा रहे कार्यों की सराहना की। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के निःशुल्क चिकित्सा एवं जांच शिविर  लोगों के लिए बेहद उपयोगी हैं। उन्होंने पार्क हॉस्पिटल एवं ह्यूमन ग्लोरी फाउंडेशन ट्रस्ट की इस पहल को सामाजिक सरोकार की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया।

इस अवसर पर AMRC पार्क हॉस्पिटल की CEO डॉ. रितु चौधरी एवं पार्क  हॉस्पिटल के जनरल मैनेजर डॉ. राम अग्रवाल भी उपस्थित रहे। उन्होंने शिविर की व्यवस्थाओं एवं आयोजन की सराहना की तथा लोगों तक विशेषज्ञ चिकित्सा सेवाएं पहुंचाने के प्रयासों को महत्वपूर्ण बताया।

कार्यक्रम में ह्यूमन ग्लोरी फाउंडेशन ट्रस्ट के संस्थापक अध्यक्ष प्रमोद जैन भंवर , कोषाध्यक्ष मनीषा जैन, वरिष्ठ उपाध्यक्ष आशा शर्मा  सचिव ह्यूमन ग्लोरी वीमेंस क्लब उपमा सारस्वत , अनंत जैन  उपस्थित रहे।

 शिविर में बड़ी संख्या में लोगों ने पहुंचकर किडनी संबंधी स्वास्थ्य सेवाओं एवं विशेषज्ञ चिकित्सकीय परामर्श का लाभ उठाया। आयोजकों ने बताया कि ऐसे स्वास्थ्य शिविरों का उद्देश्य आमजन में किडनी रोगों के प्रति जागरूकता बढ़ाने के साथ-साथ जरूरतमंद लोगों को समय पर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराना है।

Post a Comment

Previous Post Next Post