Popular

खाटू श्याम जी पर विवादित टिप्पणी के बाद किरीट भाई ने खाटू जाकर क्षमा मांगी

खाटू श्याम जी पर विवादित टिप्पणी के बाद किरीट  भाई ने खाटू जाकर क्षमा मांगी

अजमेर।अजमेर में आयोजित एक धार्मिक कार्यक्रम में कथावाचक की किरीट भाई द्वारा बाबा खाटू श्याम (बर्बरीक) के संबंध में दिए गए विवादित कथनों के विरोध में बुधवार को विद्याधर नगर स्थित बियानी कॉलेज के बाहर विभिन्न श्याम अनुरागियों और श्याम मंडलों से जुड़े सैकड़ो श्याम प्रेमी एकत्रित हुए। 

श्रद्धालुओं ने किरीट भाई से सार्वजनिक रूप से क्षमा मांगने तथा खाटू धाम पहुंचकर बाबा श्याम के चरणों में नतमस्तक होने की मांग की। 

बढ़ते विरोध के बीच की रेट भाई ने श्याम भक्तों से भेंट कर कहा कि उनका उद्देश्य किसी की धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाना नहीं था तथा जानकारी के अभाव में उनसे यह टिप्पणी हुई। 

उन्होंने देश-विदेश के समस्त श्याम भक्तों से क्षमा याचना करते हुए आगे भविष्य में ऐसी भूल नहीं दोहराने का आश्वासन भक्तों को दिया। 

इसके बाद वे पुलिस सुरक्षा में खाटू श्याम जी मंदिर पहुंचे जहां महंत मोहनदास महाराज जी की उपस्थिति में बाबा के समक्ष नतमस्तक होकर क्षमा मांगी तथा श्री आलू सिंह जी महाराज और श्री श्याम बहादुर जी महाराज से भी क्षमा मांगी। 

वहां कुमार गिरिराज शरण, पार्थ ब्रह्म शर्मा, अशोक मिश्रा ,सुरेंद्र दाधीच , चंदू माहेश्वरी, हिमांशु अग्रवाल ,रोहित अग्रवाल, अमित नाम, मनन सैनी, सत्यनारायण झालानी ,महिपाल यादव, राजकुमारी कुमावत प्रकाश गढ़वाल  महेश परमार ,राज राठौड़, राजू महारावल ,पवन गुप्ता, लक्ष्मीकांत खंडेलवाल अंजनी अग्रवाल एवं पूरण सैनी एवं अन्य कई गणमान्य श्याम प्रेमी शामिल रहे।

श्याम अनुरागी पार्थ शर्मा ने इस विषय को भक्तों की भावनाओं पर आघात लगाने वाला और निंदनीय बताया ।

Post a Comment

Previous Post Next Post