Popular

आज मैनपुरी की थाना कोतवाली भोगांव में 40 दो पहिया वाहनों की सार्वजनिक नीलामी हुई संपन्न

संजय तिवारी 

वाहन नीलामी

मैनपुरी; थाना कोतवाली भोगांव में 40 दो पहिया वाहनों की सार्वजनिक नीलामी उपजिलाधिकारी नीरज द्विवेदी की अध्यक्षता में समिति सदस्यों के समक्ष अशोक कुमार क्षेत्राधिकारी नगर, सिद्धार्थ यादव सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी मैनपुरी। महाराज सिंह भाटी प्रभारी निरीक्षक थाना भोगांव एवं प्रधान लेखक आरक्षी नरेंद्र कुमार की उपस्थिति में कोतवाली प्रांगण में निष्प्रयोज्य 40 वाहनों की सार्वजनिक नीलामी संपन्न हुई।  नीलामी में सम्मिलित बोली लगाने वाले टोकन नंबर  1- सरोज कुमार पुत्र जंगी सिंह निवासी देवी रोड मैनपुरी द्वारा वाहनों के विक्रय मूल्य हेतु निर्धारित 56,630 रुपए के सापेक्ष अधिकतम बोली 1,21,000  रुपये की बोली लगाकर नीलामी अपने नाम की।

Post a Comment

Previous Post Next Post