Popular

ऑस्ट्रेलिया की संसद में विश्वविख्यात ज्योतिषाचार्य डॉ ताराचंद शास्त्री होंगे सम्मानित

ऑस्ट्रेलिया की संसद में विश्वविख्यात ज्योतिषाचार्य डॉ ताराचंद शास्त्री होंगे सम्मानित

जयपुर : गुर्जरगौड़ ब्राह्मण समाज के गौरव विश्वविख्यात ज्योतिषाचार्य डॉ ताराचंद शास्त्री ऑस्ट्रेलिया की धरा पर भारतीय संस्कृति, जीवन मूल्यों और वैश्विक उत्कृष्टता का सबसे बड़ा माना जाने वाला भारत गौरव अवार्ड    से होंगे सम्मानित ।

  संस्कृति युवा संस्था की ओर से प्रायोजित प्रतिष्ठित अंतरराष्ट्रीय सम्मान समारोह का तैरहवा संस्करण 10 जून ऑस्ट्रेलिया की ऐतिहासिक पार्लियामेंट आफ विक्टोरिया मेलबॉर्न में आयोजित किया जा रहा है। यह अविस्मरणीय पल समस्त ब्राह्मण समाज हीं नहीं अपितु संपूर्ण प्रदेश वाशियो के लिए गर्व का विषय है।

इस समारोह में विश्व पटल पर भारत की बढ़ती धमक प्रवासी भारतीयों की बेमिसाल उपलब्धि और भारतीय संस्कृति वैश्विक प्रभाव का एक ऐतिहासिक दस्तावेज बनेगा । इस समारोह में अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त ज्योतिषी एवं मां कामाख्या ज्योतिष शोध संस्थान के डायरेक्टर डॉ ताराचंद शास्त्री भी सम्मानित होंगे ,डॉ शास्त्री विश्व के अनेकों देशों में राष्ट्रध्यक्ष,राष्ट्रपति, सांसद,आदि से विदेशी धरा पर सटीक फलित  ज्योतिष विषय के लिए सम्मानित किए जा चुके जो कि प्रदेश वाशियो के लिए गौरवान्ति कर मान बढ़ा रहे है।

   इस समाचार को सुनकर समस्त देश,प्रदेश में प्रशंसकों ओर सवाई माधोपुर वासियों के दिल में खुशी ओर हर्ष का माहौल है । 

     श्री महर्षि गौतम आश्रम सेवा समिति खुर्रा के मंत्री मुकेश कुमार गौतम नारौली चौड़ ने बताया कि डॉ ताराचंद शास्त्री सरल हृदय के धनी है और इस तरह के सम्मान पाने के वास्तविक सच्चे हकदार भी है। ज्योतिष में अद्वितीय कौशल के धनी विद्वान डॉक्टर पंडित डॉ ताराचंद शास्त्री जी के उज्जवल भविष्य की कामना करते हैं ।

राजस्थान से चार प्रतिभाओ सहित पच्चीस जानी मानी हस्तियां को यह गौरव प्रदान किया जाएगा । इस वर्ष प्रमुख हस्तियों में सवाई माधोपुर के विद्वान पंडित आचार्य पंडित डॉ ताराचंद जी शास्त्री महाराष्ट्र की प्रथम महिला अमृता फर्नांडिस भारतीय मूल की ऑस्ट्रेलियाई संसद कौशल्या वाघेला पद्मश्री से सम्मानित शास्त्रीय गायिका डॉक्टर सोमा घोष विज्ञापन जगत के दिग्गज पीयूष पांडे न्यूजीलैंड के सामुदायिक नेता नरेंद्र भाना शिक्षाविद विवेक यादव प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरी विश्वविद्यालय के वैश्विक सचिव राज योगी पीके सूर्या भाई भारतीय मूल के ऑस्ट्रेलिया महापौर प्रदीप तिवारी को भी शामिल किया है राष्ट्रीय अध्यक्ष सर्व ब्राह्मण महासभा के सुरेश मिश्रा क्योंकि इस कार्यक्रम में इन व्यक्तियों की विशेष भूमिका रहेगी उनकी संस्कृति युवा संस्था के नाम से कार्यक्रम रहेगा इस संस्था के संस्थापक राष्ट्रीय अध्यक्ष सर्व ब्राह्मण महासभा सुरेश मिश्रा जी है इस कार्यक्रम में विद्वान पंडित आचार्य ताराचंद शास्त्री को भारत गौरव अवार्ड से सम्मानित किया जाएगा

Post a Comment

Previous Post Next Post