जयपुर।भगवान विष्णु के छठवें अवतार चिरंजीवी भगवान परशुराम जी के जन्मोत्सव पर शहर में विभिन्न जगह कार्यक्रम आयोजित किए गए सांगानेर विधानसभा में प्रदेश कांग्रेस महासचिव एवं सांगानेर विधायक प्रत्याशी पुष्पेंद्र भारद्वाज एवं उनके सुपुत्र युवा नेता कार्तिकेय भारद्वाज ने अपने सैकड़ों कार्यकर्ताओं के साथ जनसेवा कार्यालय सांगानेर में भगवान परशुराम जी की महाआरती का आयोजन किया । कांग्रेस नेता पुष्पेंद्र भारद्वाज ने बताया कि भगवान विष्णु के छठवें अवतार माने जाने वाले भगवान परशुराम जी जन्म से भले ही ब्राह्मण थे लेकिन बहुत बड़े योद्धा थे उनके अंदर ज्ञान और शक्ति का संतुलन था इसलिए वो हमेशा हर अन्याय के खिलाफ खड़े रहते थे भीष्म,कर्ण,द्रोणाचार्य जैसे महान योद्धाओ को भगवान परशुराम जी ने ही अस्त्र और शस्त्र की शिक्षा दी थी भगवान परशुराम केवल ब्राह्मणों के ही नहीं समस्त हिंदुओं के पूज्यनीय हैं ।
जेन जी के चहेते नेता कार्तिकेय भारद्वाज ने कहा कि सभी को भगवान परशुराम जी से अन्याय का विरोध करना सीखना चाहिए इतिहास अन्याय का विरोध करने वालों का लिखा जाता है अन्याय सहने वालों का नहीं भगवान परशुराम जी चिरंजीवी हैं और अभी भी जीवित हैं समय आने पर वो फिर से प्रकट होंगे । इस अवसर पर निवर्तमान पार्षद शंकर बाजडोलिया, आशीष परेवा , सुनील सिंघानिया,महेश शर्मा ,हरीश शर्मा , अंशु मेंहदवास, सुबोध जैन , राहुल सैनी, बंशी बापलावत, मनोज मीणा, वैभव शर्मा , सचिन मीणा,इंदु शर्मा , संतोष शर्मा , दर्शील भट, रुद्र प्रताप, बलपिंदर सिंह , डॉ प्रदीप शर्मा,काना निभेरा, दीपक सैन , भूपेंद्र सिंह , अंकुश विजय , करण बरार, ओमप्रकाश सैनी , डी के चौधरी, लखन वर्मा, योगेन्द्र बैरवा हंसराज शर्मा दिनेश सैनी आदि सहित सैकड़ों लोग मौजूद थे ।

Post a Comment