Popular

परिंडा महोत्सव’ का भव्य आयोजन पक्षी संरक्षण का दिया संदेश

परिंडा महोत्सव’ का भव्य आयोजन पक्षी संरक्षण का दिया संदेश

जयपुर। ह्यूमन ग्लोरी फाउंडेशन ट्रस्ट (रजि.) एवं कनोडिया पी.जी. महिला महाविद्यालय के संयुक्त तत्वावधान में आज “परिंडा महोत्सव” का भव्य आयोजन कनोडिया गर्ल्स कॉलेज परिसर, जेएलएन मार्ग, जयपुर में किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य बढ़ती गर्मी में प्यासे पक्षियों के लिए जल उपलब्ध कराना एवं आमजन में पर्यावरण व जीव-जंतुओं के प्रति संवेदनशीलता जागृत करना रहा।

कार्यक्रम की मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित नीता बूचरा राष्ट्रीय अध्यक्ष फिक्की फ्लो, उपाध्यक्ष जीतो महिला विंग (इंडिपेंडेंट डायरेक्टर, HLL Lifecare Ltd.) ने अपने उद्बोधन में कहा कि “पक्षियों की सेवा केवल दया नहीं, बल्कि प्रकृति के संतुलन को बनाए रखने की जिम्मेदारी भी है।” वहीं कॉलेज प्राचार्य डॉ. सीमा अग्रवाल ने कहा कि ऐसे आयोजन युवाओं में सेवा और संवेदना की भावना विकसित करते हैं।

संस्था के अध्यक्ष प्रमोद जैन भँवर ने बताया कि ह्यूमन ग्लोरी फाउंडेशन निरंतर समाजसेवा, पशु-पक्षी सेवा एवं पर्यावरण संरक्षण के लिए कार्यरत है। कार्यक्रम के दौरान बड़ी संख्या में परिंडे (जल पात्र) वितरित किए गए और लोगों को अपने घरों व आसपास के क्षेत्रों में इन्हें लगाने के लिए प्रेरित किया गया।

कोषाध्यक्ष मनीषा जैन कुसुम ने सभी अतिथियों एवं प्रतिभागियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि “छोटे-छोटे प्रयास ही बड़े बदलाव का कारण बनते हैं।”

इस अवसर पर चारू गुप्ता,  निर्मल संघी, शीतल जैन, रचना बैद, प्रियांशी जैन सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे। कॉलेज वाइज प्रिंसिपल रंजुला जैन में सभी का धन्यवाद ज्ञापित कर  सभी को पक्षियों के संरक्षण का संकल्प दिलाया।

Post a Comment

Previous Post Next Post