Popular

निष्कर्ष पब्लिकेशंस द्वारा डॉ. खुशबू शांतिलेख को मिला 'काव्य-रत्न सम्मान-2026'

निष्कर्ष पब्लिकेशंस द्वारा डॉ. खुशबू शांतिलेख को मिला 'काव्य-रत्न सम्मान-2026'

 उत्तर प्रदेश।साहित्य और कला के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए विश्वभर की प्रतिभाओं को पहचान देने वाली संस्था _वर्ल्डवाइड टैलेंट रिकॉग्नाइज़र_ एवं _निष्कर्ष पब्लिकेशन_ के संयुक्त तत्वावधान में *'काव्य-रत्न सम्मान-2026' के आयोजन में इस प्रतिष्ठित सम्मान से इस वर्ष *डॉ. खुशबू शांतिलेख को सम्मानित किया गया है। यह सम्मान उन्हें *निष्कर्ष प्रकाशन की संस्थापिका व संचालिका डॉ. दिव्या सिन्हा की ओर से प्रदान किया गया डॉ. दिव्या सिन्हा ने इस अवसर पर कहा कि, _"डॉ. खुशबू शांतिलेख की रचनात्मकता और काव्य के प्रति समर्पण नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है। काव्य-रत्न सम्मान ऐसे ही साहित्यकारों को मंच देने का हमारा प्रयास है, जो शब्दों के माध्यम से समाज को दिशा देते हैं।"_

निष्कर्ष प्रकाशन लगातार उभरते हुए लेखकों, कवियों और कलाकारों को मंच देने के लिए जाना जाता है। 2021 में स्थापित यह प्रकाशन अब तक 2500+ संकलनों का हिस्सा रह चुका है और साहित्यिक आयोजनों के माध्यम से प्रतिभाओं को राष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिला रहा है।

डॉ. खुशबू शांतिलेख ने डॉ दिव्या सिन्हा एवं निष्कर्ष पब्लिकेशन का आभार व्यक्त करते हुए साहित्य की साधना पर बल दिया ।

Post a Comment

Previous Post Next Post