Popular

संपूर्ण राष्ट्र में होगा हिंदुत्व का शंखनाद समदर्शी


विराट हिंदू सम्मेलन: उमड़ा आस्था का जनसैलाब, गूँजा एकता और समरसता का शंखनाद

जयपुर। सांगानेर प्रताप नगर 

रीको पार्क टीबा - श्योपुर  टोल टैक्स  टोंक  रोड प्रांगण में विराट हिंदू समिति के तत्वावधान में एक विशाल सभा का आयोजन किया गया। इस अवसर पर कार्यक्रम के अध्यक्ष ब्रह्म प्रकाश शर्मा ने बताया कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष में देश भर में लगभग एक लाख हिंदू सम्मेलन आयोजित किया जा रहे हैं। इसी क्रम में सांगानेर महानगर क्षेत्र के 48 बस्तियों में 48 स्थानों पर सम्मेलन किए गए हैं। इनमें प्रताप नगर प्रमुख केंद्र के रूप में सामने आया, जहां हजारों की संख्या में लोगों ने भाग लिया।

*गाजे-बाजे के साथ निकली भव्य कलश यात्रा*

इस अवसर पर आयोजित कलश यात्रा टीबा - श्योपुर गांव के विभिन्न  मंदिर से बैंड बाजे के साथ महिलाओं ने भक्ति भाव नृत्य करते हुए निकाली। 

यह कलश यात्रा विभिन्न मार्गों से होते हुए कार्यक्रम स्थल रीको पार्क टीबा - श्योपुर  टोल टैक्स   पर पहुंची 

जहां पूरे रस्ते में समाजसेवियों ने पुष्प वर्षा कर उनका स्वागत किया। वहां का दृश्य अत्यंत मनोहारी रहा, इस मौके पर जय घोष, भजन कीर्तन एवं पारंपरिक नृत्य ने पूरे वातावरण को भक्ति रस से भर दिया। इस अवसर पर कलश यात्रा में राम-सीता के साथ हनुमान एवं भारत माता की सजीव झांकियां श्रद्धालुओं के लिए आकर्षण का केंद्र रही।

*शिक्षा एवं सांस्कृतिक मूल्यों के संरक्षण की आवश्यकता: ब्रह्म प्रकाश*

सभा को संघ के राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के ----------------  उमेश नरानिया,साध्वी ऋतंभरा की शिक्षा शिक्षा और पीठ की संस्थापिका दीदी समदर्शी ने अपने ओजस्वी भाषण से सम्बोधित किया। इस अवसर पर कार्यक्रम के अध्यक्ष  ब्रह्म प्रकाश ने बताया कि   कि संघ के सौ वर्ष पूर्ण होने पर पूरे देश भर में लाखों हिंदू सम्मेलन किया जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि सामाजिक समर सत्ता, एकता, शिक्षा एवं सांस्कृतिक मूल्यों के संरक्षण की आवश्यकता पर बल दिया।

*समाज में विकृतियों के कारण हुआ देश का विभाजन*

कार्यक्रम की प्रमुख संत वक्ता समदर्शी ने कहा कि हिंदू समाज वीरों का समाज रहा है, पूरे विश्व में हिंदुओं ने परचम लहराया है। धीरे-धीरे समाज में विकृति होने के कारण समाज में विघटन की स्थिति हुई, और 1947 में धर्म के आधार पर देश का विभाजन हुआ, जो एक भीषण त्रासदी थी। एक और विभाजन के लिए यह तैयारी की जा रही है तथा दूसरी ओर हिंदू समाज हम दो, हमारे दो पर लगा हुआ था। आज भी ज़्यादातर लोग एक बच्चा पैदा कर रहे हैं, जबकि अन्य समाजों में जनसंख्या बढ़ाने के आधार पर देश पर कब्जा करने की कोशिश की जा रही है। ऐसे में सभी माताएं बहनों से अनुरोध है कि जनसंख्या जिहाद, जमीन का जिहाद, लव जिहाद आदि के द्वारा हिंदू समाज पर आक्रमण किया जा रहा हैं। ऐसे में हिंदू समाज को इन सब का जवाब देना होगा। कल से मां दुर्गा के गुप्त नवरात्र हैं। मां दुर्गा के सभी हाथों में कुछ ना कुछ है, ऐसे में हमें भी अपनी सुरक्षा के लिए कुछ ना कुछ घरों में उपाय करने होंगे। 

*समाज सेवियों का हुआ सम्मान*

इस अवसर पर मुख्यातिथि प्रभाकर शर्मा ,कार्यक्रम संयोजक मुकेश चौधरी , कार्यक्रम संरक्षण हरिनारायण स्वामी , व्यवस्थापक राजेंद्र कुमार गढ़वाल,  विभाग सह-कार्यवाहक उत्तम, कमलेश सैनी, रोहित शर्मा, मुकेश पर्यावरण , दिनेश शर्मा, विष्णु शर्मा, राकेश और लक्ष्मीनारायण सैनी भी मौजूद रहे ने विभिन्न

समाज सेवा के छेत्र में कार्य करने वाले वरिष्ठ नागरिकों, मेघावी छात्रों, वीर माताओं सहित देश-विदेश में क्षेत्र का नाम रोशन करने वाले विशिष्ट व्यक्तियों को मंच पर सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम में प्रताप नगर एवं आसपास के क्षेत्र की प्रमुख मातृ-शक्तियों और पुरुषों ने भारी संख्या में भाग लिया। कार्यक्रम में अंत में कार्यक्रम के अंत में सभी को प्रसादी वितरित की गई।

Post a Comment

Previous Post Next Post