जयपुर।बनीपार्क स्थित सरस्वती विद्या निकेतन इंग्लिश सेकंडरी स्कूल में “प्रतिभा एग्ज़िबिशन 2026” का सफल आयोजन किया गया, जिसमें विद्यार्थियों ने भी अपने उत्कृष्ट प्रोजेक्ट प्रस्तुत किए।
प्रदर्शनी की थीम “Talent in Every Creation” रही, जिसके अंतर्गत विद्यार्थियों ने पर्यावरण संरक्षण, ट्रैफिक सेंस, जल संरक्षण, वेस्ट डिस्पोज़ल, वाटर हार्वेस्टिंग, इंडियन फॉरेस्ट, ज्वालामुखी (Volcano) आदि विषयों पर ज्ञानवर्धक मॉडल एवं प्रोजेक्ट प्रदर्शित किए।
विद्यार्थियों ने अपने प्रोजेक्ट्स के माध्यम से विषयों को सरल एवं प्रभावी तरीके से समझाया।
कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि पी. बी. अग्रवाल एवं जयपुर संभाग मीडिया प्रभारी कपिल गुरदासवानी द्वारा किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए अनुशासन एवं समय प्रबंधन के महत्व पर जोर दिया और कहा कि यही गुण बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की नींव रखते हैं।
कार्यक्रम में विद्यालय के सचिव सहित विद्यालय प्रबंधन, स्टाफ एवं बड़ी संख्या में अभिभावक उपस्थित रहे। अभिभावकों ने विद्यार्थियों के प्रयासों एवं रचनात्मकता की सराहना की।
विद्यालय प्रबंधन एवं स्टाफ के सहयोग से कार्यक्रम उत्साह, अनुशासन और सफल सहभागिता के साथ सम्पन्न हुआ, जो विद्यार्थियों की प्रतिभा को मंच प्रदान करने की दिशा में एक सराहनीय पहल सिद्ध हुआ।



Post a Comment