जयपुर।स्टार सोशल ग्रुप द्वारा प्रताप मैरिज गार्डन में गणतंत्र दिवस भव्य रूप से मनाया गया, कार्यक्रम मे सुबह से लेकर सूर्यास्त तक केवल जयपुर ही नहीं अपितु चूरू,गंगानगर, व अजमेर से आये देश भक्तों ने शहीदो को याद किया एवं पर्यावरण संरक्षण , स्वदेशी संकल्प का संदेश दिया.
स्टार सोशल ग्रूप के प्रमुख डा राकेश केदावत द्वारा इस अवसर पर प्रदूषण से फैलती बीमारियों एवं उपचार विषय पर पब्लिक सेमिनार भी आयोजित किया गया, एवं डा अशोक दुबे को उनके सामाजिक कार्यों, पर्यावरण के क्षेत्र में किए गए योगदान को देखते हुए दुपट्टा, मोमेंटो, शील्ड, मेडल, एवं पौधा भेंट कर सम्मानित किया गया

Post a Comment