Popular

शगुन ताम्बी के मार्गदर्शन में प्रताप नगर क्षेत्र की महिलाओं ने गाजे-बाजे के साथ निकाली कावड़ यात्रा


जयपुर। सांगानेर प्रतापनगर दहलावास स्थित श्री मंगल गणेश मंदिर से चंद्रमोलेश्वर महादेव मंदिर तक कावड़ यात्रा निकाली गई। कावड़ यात्रा को महिला मंडल की अध्यक्ष शगुन ताम्बी ने वैदिक मंत्रोच्चारण के द्वारा पूजा अर्चना कर डीजे की धुनों के साथ रवाना किया। महिला मंडल की अध्यक्ष शगुन ताम्बी ने बताया कि सावन के महीने के अवसर पर प्रथम कावड़ यात्रा का आयोजन किया गया। 

जगह-जगह पुष्प वर्षा के साथ हुआ स्वागत

कावड़ यात्रा को श्री मंगल गणेश मंदिर दहला वास से रवाना कर भैरुं सर्किल, कुंभा मार्ग, सेक्टर 8 के मुख्य बाजार होते हुए चंद्रमोलेश्वर मंदिर में गाजे-बाजे और डीजे के साथ मंगल गीतों से जलाभिषेक कर कावड़ यात्रा का समापन किया। कावड़ यात्रा का रास्ते में विभिन्न समाजसेवी संगठनों के द्वारा जगह-जगह पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया। इस अवसर पर क्षेत्र की सभी महिलाओं ने मंगल गीत गए और प्रसादी वितरण कर सभी को खाना खिलाया गया। इस अवसर पर महिला मंडल के अध्यक्ष शगुन ताम्बी ने बताया कि इस यात्रा में भामाशाह एवं समाज सेवी अशोक तांबी, सुनीता शर्मा, पिंकी जैन, राधा अग्रवाल, रजनी राजपूत, सोनी, त्रिलोक जैन ने यात्रा में विशेष सहयोग प्रदान किया।

Post a Comment

Previous Post Next Post