Popular

मित्रता, उमंग और नारी शक्ति का महाउत्सव

मित्रता, उमंग और नारी शक्ति का महाउत्सव

जयपुर।ह्यूमन ग्लोरी विमेंस क्लब द्वारा मित्रता दिवस (Friendship Day) के शुभ अवसर पर महिलाओं की प्रतिभा, आत्मविश्वास एवं नेतृत्व क्षमता को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से एक भव्य सांस्कृतिक एवं मनोरंजक कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है।

17 रविवार, 02 अगस्त 2026,जयश्री ज्वेलर्स, रजत पथ चौराहा, मानसरोवर, जयपुर

संस्था की अध्यक्ष मनीषा जैन "कुसुम" ने बताया कि आज की महिला केवल परिवार की शक्ति ही नहीं, बल्कि समाज और राष्ट्र की प्रगति की आधारशिला भी है। इसी सोच के साथ महिलाओं को आगे बढ़ाने, उनकी रचनात्मकता को मंच देने तथा आपसी मित्रता और सहयोग की भावना को मजबूत करने के लिए इस विशेष आयोजन की परिकल्पना की गई है।

कार्यक्रम में रंग-बिरंगी लहरिया थीम, मधुर संगीत, मनमोहक नृत्य प्रस्तुतियाँ, मनोरंजक खेल, मित्रता उत्सव, स्वादिष्ट जलपान तथा आकर्षक उपहारों का विशेष आकर्षण रहेगा। यह आयोजन महिलाओं के लिए खुशियों, आत्मीयता और यादगार पलों से भरपूर एक उत्सव होगा।

ह्यूमन ग्लोरी फाउंडेशन ट्रस्ट के संस्थापक अध्यक्ष प्रमोद जैन भँवर ने कहा कि सशक्त महिला ही सशक्त परिवार, सशक्त समाज और सशक्त राष्ट्र का निर्माण करती है। ऐसे आयोजन महिलाओं को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने, नए संबंध बनाने और आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ने की प्रेरणा देते हैं।

आइए, मित्रता के रंगों में रंगकर नारी शक्ति का सम्मान करें और खुशियों से भरी इस संध्या का हिस्सा बनें। 

"जब महिलाएँ साथ आती हैं, तो केवल कार्यक्रम नहीं, बल्कि सकारात्मक परिवर्तन की नई कहानी लिखी जाती है।"

Post a Comment

Previous Post Next Post